दिल्ली 6 जुलाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तीन देशों के दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी का यह दौरा छह दिवसीय होगा । इस यात्रा का उद्देश्य हिंद महासागर के पूर्वी क्षेत्र में भारत के रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना, व्यापार, रक्षा, साइबर सुरक्षा, नई तकनीकों और सांस्कृतिक सहयोग को नई गति देना है। यह दौरा भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पहले चरण मे पीएम मोदी जाएंगे इंडोनेशिया
सबसे पहेल पीएम मोदी दो दिन के लिए इंडोनेशिया जाएंगे। यह उनकी चौथी इंडोनेशिया यात्रा होगी और वर्ष 2018 में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित होने के बाद दूसरी यात्रा है। प्रधानमंत्री जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे । इसके अलावा वे भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे तथा ऐतिहासिक शहर योग्याकार्ता में स्थित प्रम्बनन मंदिर का भी दौरा करेंगे। भारत और इंडोनेशिया इस मंदिर के संरक्षण कार्य को संयुक्त रूप से पूरा करेंगे।
दूसरे चरण मे पीएम मोदी जाएंगे ऑस्ट्रेलिया
यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 8 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वे भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
दौरे के अंतिम चरण पीएम मोदी जाएंगे न्यूजीलैंड
दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 10 और 11 जुलाई को न्यूजीलैंड में रहेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता व्यापार, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे। पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी। प्रधानमंत्री वहां उद्योग और खेल जगत के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे तथा भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।
अन्य खबरें जाने –



