राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की NOC जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को नही मिली,61.44 करोड़ रुपये की ‘अमृत-2’ पेयजल परियोजना पर लगा ब्रेक

हांसी 6 जुलाई हांसी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की ओर से हांसी शहर को बरवाला ब्रांच से नहरी पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू…

hansi
हांसी 6 जुलाई

हांसी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की ओर से हांसी शहर को बरवाला ब्रांच से नहरी पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई लगभग 61.44 करोड़ रुपये की ‘अमृत-2’ पेयजल परियोजना फिलहाल रुक गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण विभाग ने परियोजना के कार्य को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।

हांसी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) संजीव त्यागी ने बताया कि परियोजना का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए नहरी पेयजल की स्थायी एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है।उन्होंने बताया कि 24 जून 2026 को NHAI की ओर से विभाग को एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-148 बी के चौड़ीकरण कार्य का हवाला देते हुए पाइपलाइन बिछाने का कार्य फिलहाल रोकने के निर्देश दिए गए। NHAI ने स्पष्ट किया है कि जब तक सड़क की अंतिम चौड़ाई, राइट ऑफ वे (ROW) और तकनीकी डिजाइन को अंतिम मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक पाइपलाइन डालने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने यह सवाल भी उठाया कि जब NOC प्राप्त नहीं हुई थी तो परियोजना का कार्य कैसे शुरू किया गया। इस पर विभागीय अधिकारियों ने कहा कि हांसी शहर में पेयजल की बढ़ती जरूरत और जनहित को देखते हुए कार्य शुरू किया गया था। विभाग को उम्मीद थी कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते NOC प्राप्त हो जाएगी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि कई सरकारी परियोजनाओं में विभागों के बीच समन्वय और संभावित स्वीकृतियों के आधार पर कार्य प्रारंभ किया जाता है।

एक्सईएन संजीव त्यागी ने स्पष्ट किया कि परियोजना को रद्द नहीं किया गया है, बल्कि केवल अस्थायी रूप से रोका गया है। उन्होंने बताया कि विभाग ने NHAI से NOC के लिए आवेदन कर रखा है और स्वीकृति मिलने का इंतजार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि NOC मिलने में कुछ महीने से लेकर लगभग एक वर्ष तक का समय लग सकता है। यदि तकनीकी कारणों से मौजूदा मार्ग पर अनुमति नहीं मिलती है तो विभाग पाइपलाइन के रूट में बदलाव करने के विकल्प पर भी विचार करेगा।फिलहाल NHAI से औपचारिक मंजूरी मिलने तक हांसी शहर को बरवाला ब्रांच से नहरी पेयजल उपलब्ध कराने की यह महत्वपूर्ण परियोजना रुकी रहेगी।

अन्य खबरें जाने –

FARIDABAD में पुरानी रंजिश के चलते युवक की टक्कर मार कर हत्या , CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने 1आरोपी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *