फरीदाबाद 4 जुलाई
फरीदाबाद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छापेमारी की । टीम ने बल्लभगढ़ में स्थित बॉम्बे रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।विभाग की इस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संबंधी मानकों का जांच की गई ।
फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों के खराब होने और मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए जिलेभर में होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर विशेष अभियान चलाकर सैंपलिंग की जा रही है। जांच के लिए लिए गए सैंपलों को प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हर साल मानसून के दौरान फूड सेफ्टी विभाग सैंपलिंग अभियान चलाता है, लेकिन इसके बावजूद मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री बेचने के बहुत मामले सामने आते हैं। आमतौर पर लैब रिपोर्ट आने में समय लग जाता है और तब तक संबंधित दुकानों की अधिकांश मिठाइयां व अन्य खाद्य पदार्थ बिक चुके होते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल सैंपलिंग अभियान चलाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि जिन प्रतिष्ठानों के सैंपल फेल पाए जाएं, उनके खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि मिलावटखोरों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।
विभाग की टीम ने कहा कि अगर किसी भी खादय साम्रगी में मिलावट या सैंपल फैल पाए जाते हैं तो उस दुकान , रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाईफफफ की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे । विभाग ने दुकानों व रेस्टोरेंट के मालिकों से कहा कि साफ-सफाई का भी ध्यान रखें ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड न हो।



