KHANNA में नहरी विभाग की लापरवाही आई सामने , नसराली के पास सुआ टूटा . किसानों की 60 एकड़ धान की फसल डूबी

खन्ना 4 जुलाई खन्ना के किसानों के लिए वीरवार की रात आफत लेकर आई है।  गांव नसराली के पास पक्का सुआ टूट गया, जिससे करीब…

KHANNA
खन्ना 4 जुलाई

खन्ना के किसानों के लिए वीरवार की रात आफत लेकर आई है।  गांव नसराली के पास पक्का सुआ टूट गया, जिससे करीब 60 एकड़ के खेतों में पानी घुस गया है। खेतों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है, जिससे जहां धान की फसल को नुकसान पहुंचा है । वहीं किसानों की खेतों में लगी मोटरों को भी नुकसान पहुंचा है। नहरी विभाग ने पीछे से पानी तो रोक दिया है लेकिन अब भी खेतों में पानी भर रहा है। सुए में शाम तक पानी रुकने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल  नहरी विभाग की टीमें राहत कार्यों में जुट गई हैं।

गांववासियों ने बताया कि नहरी विभाग की नालायकी के कारण नुकसान हुआ है। पीछे से पानी बहुत तेज आ रहा है जबकि आगे से निकासी को लेकर प्रबंध नहीं किया गया है, जिसकी वजह से सुआ टूट रहा है। सुआ टूटने से 60 एकड़ तक पानी भर गया है। यूरिया खराब हो गया है, फसल खराब हो गई है। किसानों ने 75 हजार रुपये तक ठेके पर जमीन ली है लेकिन इतना नुकसान हो गया है, इसकी भरपाई काफी करना काफी मुश्किल है। विभाग द्वारा पानी बंद करने के बावजूद एक दिन तक पानी का बहाव नहीं रुकने वाला है। कुछ ग्रामीणों  ने कहा कि सुए को पक्का कर दिया गया था, लेकिन इसको बढिया तरीके से नहीं किया गया। जिसकी वजह से सुआ टूट गया है। सुआ टूटने से खेतों में पानी घुस गया है। जिससे काफी नुकसान हो गया है। फसल लगाने में बहुत देर होगी। नहरी विभाग के जेई मानव जिंदल ने बताया कि  पीछे से पानी बंद कर दिया गया है। विभाग की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई है ।

अन्य ख़बरें जानें-

अमरनाथ यात्रा बनी अंतिम सफर, बरनाला के 40 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध मौत, परिवार में पसरा मातम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *