REWARI में सफाई व्यवस्था ठप्प, कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन नहीं मिला , DMC ने ठेकेदार को लगाई फटकार

 रेवाड़ी 3 जुलाई रेवाड़ी की सफाई व्यव्स्था इस समय बेहद खराब स्थिति में है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारी इस समय हड़ताल पर हैं।…

REWARI
 रेवाड़ी 3 जुलाई

रेवाड़ी की सफाई व्यव्स्था इस समय बेहद खराब स्थिति में है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारी इस समय हड़ताल पर हैं। उन्होने ठकेदार पर आरोप लगाया है कि उन्हें 3 महीने से वेतन नहीं मिला है। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर पड़े हुए हैं जिससे शहर में गंदगी फैल रही है। शहर की सफाई व्यव्स्था की दयनीय स्थिति देखते हुए नगर निगम के जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) ब्रह्मप्रकाश अहलावत ने सख्त रूप अपनाया है । DMC ने ठेकेदार को 2 धंटे का अल्टीमेट दिया है और कहा कि अगर कर्मचारियों को वेतन मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

DMC ब्रह्मप्रकाश अहलावत ने कहा कि पिछले तीन महीनों में यह तीसरी बार है जब ठेका कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर गए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ठेकेदार को अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार करना होगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उधर, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एजेंसी के कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद भुगतान नहीं होने के कारण वे पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में घर-घर से कचरा उठाने का कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

स्थिति यह है कि रेवाड़ी शहर के लगभग 40 हजार घरों से प्रतिदिन 100 टन से अधिक कचरा निकलता है। हड़ताल के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं और लगातार हो रही बारिश से हालात और भी गंभीर हो गए हैं। सड़कों और कॉलोनियों में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। जिससे आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। DMC ने ठेकेदार को आदेश दिया है कि कर्मचारियों को उनका वेतन तत्काल दिया जाए और शहर की सफाई व्यव्स्था को सुचारु रूप से बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आदेशों का पालन नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

AMBALA में अनोखा नजारा: प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे मंत्री अनिल विज, खुद लगवाए ‘मुर्दाबाद’ के नारे, कर्मचारियों को दिया बातचीत का भरोसा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *