लाहौल-स्पीति 2 जुलाई
लाहौल-स्पीति को केंद्र सरकार की ओर से एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिला मुख्यालय केलंग में लंबे समय से लंबित ICMR रिसर्च सेंटर भवन का शिलान्यास होने जा रहा है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा 11 जुलाई को इसका उद्घाटन करेंगे।
पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने बताया कि लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण परियोजना को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की स्वीकृति मिल चुकी है और अब इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।उन्होंने कहा कि ICMR अनुसंधान केंद्र बनने से लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी, चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा, पर्यटन को लाभ होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं नए अवसर भी सृजित होंगे।
रवि ठाकुर ने कहा कि वे लाहौल-स्पीति के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को लगातार केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाते रहेंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
WEATHER ALERT: देशभर में मानसून हुआ सक्रिय, पहाड़ों पर फटे बादल , कईं राज्यों में हुई भारी बारिश



