जिंदगी की जंग हार गया 4 साल का मासूम निरवैर सिंह, 21 घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद भी नहीं बचा पाए जान , गांव में पसरा मातम

अंबाला , 1 जुलाई हरियाणा के अंबाला जिले के धनोरा गांव में 220 फीट नीचे बोरवेल में गिरे मासूम निरवैर सिंह जिंदगी की जंग हार…

Nirvair Singh

अंबाला , 1 जुलाई

हरियाणा के अंबाला जिले के धनोरा गांव में 220 फीट नीचे बोरवेल में गिरे मासूम निरवैर सिंह जिंदगी की जंग हार गया। 21 घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद देर रात 3.30 बजे निरवैर को बोरवेल से बाहर निकाला गया उसके बाद उसे तभी अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 साल का मासूम निरवैर खेलते समय 220 फीट बोरवेल में नीचे गिर गया था , जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस, NDRF की सेना ,प्रशासन और अन्य राहत ऐंजसियां मौके पर पहुंची। बच्चे को बाहर निकालने के लिए राहत व बचा अभियान शुरू किया गया।

पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

मासूम को बचाने के लिए NDRF, सेना और जिला प्रशासन की टीमों ने लगातार कई घंटों तक अभियान चलाया। भारी मशीनों और विशेष उपकरणों की मदद से बोरवेल के समानांतर खुदाई की गई, ताकि बच्चे तक सुरक्षित पहुंचा जा सके। बच्चे को बचाने के लिए पंजाब से भी कईं रेस्क्यू की टीमें पहुंची थी। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब 3:30 बजे बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

रेस्क्यू के तुरंत बाद निरवैर को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद निरवैर को मृत घोषित कर दिया । इसके बाद बच्चे के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। आज पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल विज

रेस्क्यू अभियान के दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रशासन ने बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।

गांव में शोक की लहर

निरवैर की मौत की खबर सामने आते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कई घंटों तक बच्चे के सुरक्षित बाहर आने की उम्मीद लगाए बैठे परिजनों और ग्रामीणों को जब मासूम की मौत का पता चला तो सबकी आंखें नम हो गईं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है वो बोरवेल को खुला न छोड़े अगर बोरवेल को बंद किया होता तो ऐसे हादसे न होते । पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि बोरवेल को खुला छोडने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

गैंगस्टरों ते वार का 161वां दिन: पंजाब पुलिस ने 674 स्थानों पर छापेमारी; 382 गिरफ्तार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *