Gurdaspur Neighbour Dispute: गुरदासपुर में छत की दीवार को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में झगड़ा, धारदार हथियारों और ईंटों से हमला 

Gurdaspur Neighbour Dispute: गुरदासपुर के मोहल्ला नबीपुर में छत की दीवार को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने…

Gurdaspur Neighbour Dispute: गुरदासपुर में छत की दीवार को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में झगड़ा, धारदार हथियारों और ईंटों से हमला 

Gurdaspur Neighbour Dispute:

गुरदासपुर के मोहल्ला नबीपुर में छत की दीवार को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियारों और ईंटों से हमला कर दिया। हमलावरों ने महिलाओं और (Gurdaspur Neighbour Dispute) बच्चों को भी नहीं बख्शा। हमले का एक CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है।

तलवारें लहराते हुए CCTV में कैद

पीड़ित हरपाल सिंह का कहना है कि उनके पड़ोसियों ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाया, उनके घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया। हमलावर सात दरवाजों से घर में घुसे, ईंटें फेंकीं और तोड़-फोड़ की। CCTV कैमरे भी तोड़ दिए गए, लेकिन फिर भी युवकों को हाथों में तलवारें लहराते हुए CCTV में कैद होते देखा गया। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान उनके भाई पर भी कृपाण से हमला किया गया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सदर पुलिस स्टेशन के SHO अमनदीप सिंह से इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें जानें-

CEO Punjab thanks voters and BLOs; Almost 1 lakh voters mapped 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *