Faridkot Moter Chori:
फरीदकोट जिले में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें किसानों ने चोरों को संबोधित करते हुए लिखा है कि इन दिनों धान का सीजन शुरू हो गया है, हमें धान की सिंचाई के लिए मोटरों की सख्त जरूरत है, इसलिए किसानों के खेतों में लगी पानी की मोटरें चुराने वाले आगे से मोटरें न चुराएं, गांव वाले खुद उन्हें पैसे देंगे। अपना स्कैनर किसी आम जगह पर लगाओ, हम तुम्हें पैसे पहुंचा देंगे
25 मोटरें चोरी
इस पोस्टर के वायरल होने के बाद जब गांव वालों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि करीब 2-3 महीने पहले उनके खेतों से करीब 15 मोटरें चोरी हो गई थीं। गांव वालों ने चोरों का सुराग पुलिस को भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब फिर से पिछले कुछ दिनों में उनके खेतों से करीब 25 मोटरें चोरी हो गई हैं, लेकिन पुलिस ने कई दिन तक जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
2 आरोपियों को गिरफ्तार
इस मौके पर DSP तरलोचन सिंह ने कहा कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनका रिमांड हासिल कर लिया गया है। पूरी जांच की जा रही है। आने वाले समय में सभी चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है।
अन्य ख़बरें जानें-
Kapurthala Kisan Protest: कपूरथला में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर किसान मज़दूर संघर्ष
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

