Cockroach Janata Party Protest: शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग, कॉकरोच जनता पार्टी पार्टी संस्थापक अभिजीत के साथ सोनम वांगचुक पहुँचे दिल्ली, जानिए क्या बोले?

Cockroach Janata Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली पहुँचे. इसके बाद वे जंतर-मंतर पंहुचे.…

Cockroach Janata Party Protest: शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग, कॉकरोच जनता पार्टी पार्टी संस्थापक अभिजीत के साथ सोनम वांगचुक पहुँचे दिल्ली, जानिए क्या बोले?

Cockroach Janata Party Protest:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली पहुँचे. इसके बाद वे जंतर-मंतर पंहुचे. फिर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम (Cockroach Janata Party Protest) वांगचुक भी शामिल हुए. अभिजीत ने कहा, पिछले दो-तीन दिन से मेरी मां-बहन रो रहे थे कि तुम वापस आ जाओगे तो ये लोग तुम्हें अंदर डाल देंगे. मेरे घर वापस आने से उन्हें डर लग रहा था. ये मेरी मां का अकेले का डर नहीं है. इस देश में जो भी बच्चा, स्टूडेंट, युवा राजनीति के ऊपर और इस सरकार के ख़िलाफ़ बोलेगा तो उसकी मां को डर लगता है कि मेरे बेटे को कहीं ये अंदर न डाल दें. कब तक हम ऐसे डर में जिएंगे, एक बार इनको बता दो कि इनकी डर की राजनीति से हम अब नहीं डरने वाले हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी स्टूडेंट की आवाज़

उसने आगे कहा, कि नहीं डरेंगे नहीं डरेंगे, तुम्हारी राजनीति से नहीं डरेंगे, धर्म की राजनीति बंद करो, हिंदू-मुसलमान की राजनीति बंद करो जैसे नारे लगाए. पिछले 5, 10 दिन से लोग मुझसे सवाल कर रहे थे कि सोशल मीडिया पर पेज चलाकर क्या होगा. उन लोगों को कैमरा घुमाकर ये दिखा दीजिए कि जंतर मंतर पर कितने कॉकरोच घर से बाहर निकल कर आएं हैं. उन्होंने दावा किया, महज़ एक-दो दिन में हमारे साथ लाख़ों स्टूडेंट्स होंगे. ये कॉकरोच जनता पार्टी कोई प्लान की हुई पार्टी नहीं है. ये हर एक स्टूडेंट की आवाज़ है, जो सरकार से नाराज़ है.

कॉकरोच इज़ बैक

अभिजीत एयरपोर्ट अपने हाथ में बाबा साहेब आंबेडकर की जीवनी भी नज़र आ रही थी. जंतर मंतर पर सुरक्षा कड़ी है. सीजेपी के ख़िलाफ़ बीजेपी के समर्थक भी जंतर मंतर पहुंचे. सीजेपी ने एक्स हैंडल ‘कॉकरोच इज़ बैक’ पर लिखा, हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेकर रहेंगे. अब समय आ गया है कि इस छोटे से मज़ाक को एक आंदोलन में बदल दिया जाए.

अन्य ख़बरें जानें-

Deputy Speaker Rouri Resolves Public Grievances on the Spot During Public Meeting

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *