Chandigarh: चंडीगढ़ में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मृत मिला, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की तस्वीर

 Chandigarh: चंडीगढ़ के थाना-03 क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति के मृत मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को रात…

 Chandigarh: चंडीगढ़ में 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मृत मिला, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की तस्वीर

 Chandigarh:

चंडीगढ़ के थाना-03 क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति के मृत मिलने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को रात 9:39 बजे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति को GH-16, चंडीगढ़ में के तहत मृत अवस्था में लाया गया है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने व्यक्ति को ब्रॉट डेड घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पहचान और अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए GH-16 की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. ऐसे में पुलिस ने उसकी तस्वीर और हुलिया सार्वजनिक करते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है. पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद धारा 194 BNSS के तहत इनक्वेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

मृतक का विवरण

  • लिंग: पुरुष
  • आयु: लगभग 50 वर्ष
  • कद: 5 फीट 2 इंच
  • रंग: सांवला (भूरा)
  • चेहरा: गोल

पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत थाना-03, चंडीगढ़ पुलिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करे.

अन्य ख़बरें जानें-

DAY 135 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 555 RAIDS; 299 HELD

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *