Phillaur Accident: फिल्लौर में टिपर और कार में भीषण टक्कर, 8 लोग थे सवार, जानिए कैसे हुआ ऐसा भीषण हादसा? 

Phillaur Accident: फिल्लौर में टिपर और कार की भीषण टक्कर हो गई। यह कार जम्मू से अंबाला जा रही थी। बताया जा रहा है कि, कार…

Phillaur Accident: फिल्लौर में टिपर और कार में भीषण टक्कर, 8 लोग थे सवार, जानिए कैसे हुआ ऐसा भीषण हादसा? 

Phillaur Accident:

फिल्लौर में टिपर और कार की भीषण टक्कर हो गई। यह कार जम्मू से अंबाला जा रही थी। बताया जा रहा है कि, कार चालक के मुताबिक, दुर्घटना निंद की झपकी आने के कारण हुई। कार में कुल आठ (Phillaur Accident) यात्री सवार थे जिनमें से दो घायल हो गए।

दो यात्रियों को गंभीर चोटें

रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर से दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेत से लदे एक टिपर और मारुति अर्टिगा CNG कार के बीच भीषण टक्कर हो गई थी। उन्होंने बताया कि कार में ड्राइवर समेत कुल आठ यात्री सवार थे। जिनमें से दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल, फिल्लौर भेजा गया। रोड सेफ्टी फोर्स ने दोनों वाहनों को हाईवे के किनारे हटा दिया। जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चलने लगा। यह भी काबिले-गौर है कि कार में सवार घायलों के पास करीब 50,000 रुपये नकद थे, जिन्हें रोड सेफ्टी फोर्स द्वारा सुरक्षित रूप से उन्हें लौटा दिया गया।

अन्य ख़बरें जानें-

Jalandhar Fire: जालंधर के सोढल नगर में घर में लगी भीषण

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *