Himachal Weather Update: हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि, मैदानों में तपिश, जानिए कब है लू का अलर्ट?

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में एक तरफ ऊंचे व मध्य पर्वतीय इलाकों में बादल छाए हुए हैं और चोटियों पर बर्फबारी व ओलावृष्टि…

Himachal Weather Update: हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि, मैदानों में तपिश, जानिए कब है लू का अलर्ट?

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश में एक तरफ ऊंचे व मध्य पर्वतीय इलाकों में बादल छाए हुए हैं और चोटियों पर बर्फबारी व ओलावृष्टि दर्ज की गई है, वंही मैदानी व निचले इलाकों में सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान में भारी उछाल है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 28 मई तक मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी है। 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा बारिश सुन्नी भज्जी में 23 मिलीमीटर दर्ज की गई।

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

विभाग के अनुसार 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 28, 29 और 30 मई को पूरे प्रदेश में एक बार फिर आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और बारिश का दौर शुरू होगा। मैदानी राज्यों में तपिश और चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यट हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्रों का रुख कर रहें हैं। राजधानी शिमला, मनाली, धर्मशाला और डल्हौजी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पिछले 3 दिनों में ही बाहरी राज्यों से करीब 25,000 से अधिक पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

When Blood Sugar Hit 550, Family Turned to Faith & Bhagwant Mann Govt’s Mukh Mantri Sehat Yojana Became Lifeline

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *