पंचकूला: हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा के अंतर्गत काम करने वाली मानव तस्करी निरोधक इकाई (AHTU) एक बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश में जुटी है। पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित मद्रासी कॉलोनी के रहने वाले 68 वर्षीय लक्ष्मण पिछले साल मार्च (2025) से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग ना मिलने पर अब पुलिस ने आम जनता से मदद की गुहार लगाई है।
लापता बुजुर्ग लक्ष्मण पुत्र अदिमुलम, मद्रासी कॉलोनी (गांव महेशपुर), सेक्टर-21, पंचकूला के निवासी हैं। वह 8 मार्च 2025 को अपने घर से किसी अज्ञात स्थान के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में अभियोग संख्या 76 (धारा 127 (6) भारतीय न्याय संहिता – BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल इस मामले की गहनता से तफ्तीश मानव तस्करी निरोधक शाखा (AHTU) पंचकूला द्वारा की जा रही है।
लापता बुजुर्ग की पहचान
नाम: लक्ष्मण
पिता का नाम: अदिमुलम
उम्र: लगभग 68 वर्ष
कद : 5 फुट 10 इंच
चेहरा व रंग: गोल चेहरा और सांवला रंग
पहनावा : घर से निकलते समय उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट, काले रंग की पैंट और पैरों में चप्पल पहनी हुई थी।
लक्ष्मण के लापता होने से उनका परिवार बेहद परेशान और चिंतित है। यदि आपको लापता बुजुर्ग व्यक्ति कहीं भी दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
94175-67221
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



