Panchkula Missing : पिंजौर से लापता 36 वर्षीय ओमप्रकाश का नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस ने जारी की पहचान

पिंजौर/पंचकूला: हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा के अंतर्गत आने वाली मानव तस्करी निरोधक शाखा (AHTU) एक लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है। पिंजौर…

हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा के अंतर्गत आने वाली मानव तस्करी निरोधक शाखा (AHTU) एक लापता व्यक्ति की तलाश

पिंजौर/पंचकूला: हरियाणा पुलिस की राज्य अपराध शाखा के अंतर्गत आने वाली मानव तस्करी निरोधक शाखा (AHTU) एक लापता व्यक्ति की तलाश कर रही है। पिंजौर के मॉडल टाउन के रहने वाले 36 वर्षीय ओमप्रकाश संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें।

लापता ओमप्रकाश पुत्र कर्ता राम,मकान नंबर 94/ए-बी, मॉडल टाउन, थाना पिंजौर (जिला पंचकूला) के निवासी हैं। वह अचानक अपने घर से लापता हो गए,जिस के बाद परिजनों की शिकायत पर पिंजौर थाने में अभियोग संख्या 147, धारा 127 (6) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। स्थानीय पुलिस और परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो इस मामले की जांच मानव तस्करी निरोधक इकाई (AHTU), पंचकूला को सौंपी गई है।

लापता व्यक्ति की पहचान

नाम: ओमप्रकाश
पिता का नाम: कर्ता राम
उम्र: लगभग 36 वर्ष
कद : 5 फुट
रंग व चेहरा: सांवला रंग और लम्बोतरा (Oval) चेहरा
पहनावा : गायब होने के वक्त उन्होंने काले रंग की जैकेट, काले रंग का पाजामा, सिर पर काले रंग की कैप (टोपी) और पैरों में सफेद रंग के जूते पहने हुए थे।

लापता व्यक्ति ओमप्रकाश का परिवार बेहद परेशान है। यदि आपके पास इनके बारे में कोई भी जानकारी हो तो आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

9417567221

अन्य ख़बरें जानें-

Missing: 2023 में पंचकूला से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति हुआ लापता, पुलिस ने जारी की लापता व्यक्ति की पहचान

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *