Bhiwani Heatwave Alert: भिवानी में हीटवेव को लेकर भिवानी प्रशासन मुस्तैद, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, शराब, चाय-कॉफी से दूरी बनाने की सलाह

Bhiwani Heatwave Alert: हरियाणा में लगातार बढ़ते तापमान और मौसम विभाग द्वारा आगामी 3 से 4 दिनों में भारी गर्मी व हीटवेव (लू) की चेतावनी…

Bhiwani Heatwave Alert: भिवानी में हीटवेव को लेकर भिवानी प्रशासन मुस्तैद, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, शराब, चाय-कॉफी से दूरी बनाने की सलाह

Bhiwani Heatwave Alert:

हरियाणा में लगातार बढ़ते तापमान और मौसम विभाग द्वारा आगामी 3 से 4 दिनों में भारी गर्मी व हीटवेव (लू) की चेतावनी के बाद भिवानी का जिला व स्वास्थ्य प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। आमजन के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने राहत कार्यों के लिए कमर कस ली है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और हर स्थिति से निपटने के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि हरियाणा सरकार तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार जिले में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

डा. रघुबीर ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य केंद्र और प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। सीएमओ डा. रघुबीर शांडिल्य ने आमजन से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी स्वास्थ्य एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने नागरिकों को हीटवेव के प्रकोप से बचने के लिए हिदायतें दी। शरीर में पानी की कमी न होने दें। अधिक से अधिक पानी, नींबू पानी, ओआरएस, छाछ और ताजे फलों के रस का सेवन करें। यदि घर से बाहर निकलना जरूरी हो, तो अपने सिर को सूती कपड़े, टोपी या छाते से जरूर ढकें। हमेशा हल्के रंग के, ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा मिलती रहे। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार व्यक्तियों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखें। धूप और खुले में काम करने वाले मजदूर भाई समय-समय पर छांव में आराम जरूर करें। यदि शरीर में अचानक कमजोरी, चक्कर आना या अत्यधिक प्यास महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड/कोल्ड ड्रिंक्स सेवन से बचें

सीएमओ ने आगे कहा कि, दोपहर 11 बजे से 2 बजे के बीच, जब धूप सबसे तीखी होती है। अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। घर से निकलते समय कुछ खाकर और पानी पीकर ही निकलें। बंद या अत्यधिक गर्म वाहनों में बच्चों और बुजुर्गों को अकेला बिल्कुल न छोड़ें। अत्यधिक गर्मी के दौरान लगातार भारी मेहनत वाले काम करने से परहेज करें। शराब, अत्यधिक चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड/कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने से बचें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं। खुले में रखे या खराब हो चुके खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। शरीर में तेज बुखार, उल्टी, बेहोशी या सांस लेने में दिक्कत होने पर इसे सामान्य मानकर लापरवाही न बरतें।

अन्य ख़बरें जानें-

Chandigarh Missing: चंडीगढ़ से 10 वर्षीय मोहम्मद फरमान लापता

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *