Trump Return From China:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे के बाद वॉशिंगटन लौट गए हैं. ट्रंप ने इस यात्रा को बहुत सफल और न भूलने वाला बताया है. वंही चीनी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक शी जिनपिंग ने इस यात्रा को ऐतिहासिक और मील का पत्थर करार दिया है. दोनों देशों के बीच किसी बड़े व्यापार समझौते या नई डील का एलान नहीं किया गया. व्यापार पर किसी बड़े समझौते की घोषणा नहीं हुई. क्योंकि ट्रंप अमेरिकी कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ बीजिंग पहुंचे थे जिससे बड़ी डील की उम्मिद थी.
बेहद सफल, दुनिया भर में चर्चा योग्य और यादगार
शी जिनपिंग ने ट्रंप को झोंगनानहाई परिसर का दौरा कराया, जहां चीन के शीर्ष अधिकारी रहते और काम करते हैं. यह परिसर आमतौर पर बेहद गोपनीय माना जाता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी बातचीत को ”बेहद सफल, दुनिया भर में चर्चा योग्य और यादगार” बताया है.
ट्रंप ने क्या कहा?
वार्ता के आख़िरी दिन संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रे़ंस में पता चला कि दोनों नेताओं ने अपनी द्विपक्षीय वार्ता के दौरान व्यापार, ईरान और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की. हालांकि, दोनों पक्षों ने ताइवान पर कम ही जानकारी दी. समिट के दौरान एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि चीन ने अमेरिका से तेल खरीदने और 200 बोइंग विमान खरीदने का वादा किया है. हालांकि चीन ने इन दावों पर कोई टिप्पणी नहीं की है. ट्रंप ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि शी जिनपिंग ने ईरान को सैन्य उपकरण नहीं देने की प्रतिबद्धता जताई है. ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन चाहता है कि होर्मुज़ स्ट्रेट फिर से खुला रहे. उनके मुताबिक़ बीजिंग ने अमेरिका से तेल खरीदने पर भी सहमति जताई है. हालांकि अब तक बातचीत के ठोस नतीजों या किसी औपचारिक समझौते को लेकर दोनों पक्षों ने सीमित जानकारी ही साझा की है.
अन्य ख़बरें जानें-
Amritsar Arrest: अमृतसर में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



