Palwal Encounter: पलवल में इनामी गौ तस्कर का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैरों पर लगी गोली?

Palwal Encounter Cow Smuggler: पलवल में गौ तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस की हथीन टीम ने 10 हजार के इनामी कुख्यात अन्तर्राज्यीय गौ…

Palwal Encounter: पलवल में इनामी गौ तस्कर का पुलिस ने किया एनकाउंटर, जोनों पैरों पर लगी गोली?

Palwal Encounter Cow Smuggler:

पलवल में गौ तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस की हथीन टीम ने 10 हजार के इनामी कुख्यात अन्तर्राज्यीय गौ तस्कर जैकम फीतना को मुठभेड़ के बाद दबोचा। मुठभेड़ के दौरान तस्कर के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। डीएसपी क्राइम पलवल अनिल कुमार ने बताया कि, गौ तस्करी व संगठित अपराध के खिलाफ बीती रात उटावड रोड बाईपास हथीन पर बड़ी कार्रवाई की है।

10,000 रुपये का था इनामी

हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व यूपी में वांछित तथा दिल्ली व पलवल से कुल 10,000 रुपये के इनामी को पकड़ा। इसकी पहचान कुख्यात गौ तस्कर जैकम फीतना पुत्र हसन निवासी उटावड के रूप में हुई। पुलिस मुठभेड़ के बाद इससे हथियार भी काबू कर लिया गया। आरोपी के पुलिया दवारा रोकेने पर उसने कूदकर खेतों की तरफ भागा व ASI वीरेंद्र सिंह की तरफ फायर किया। पुलिस ने हवाई फायर कर फिर चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने P/SI की तरफ दोबारा फायर किया। खुद को चारों तरफ से घिरा देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व यूपी में दर्जनों मुकदमे दर्ज

P/SI दीपक गुलिया, ESI हकिमुदीन व ASI वीरेंद्र सिंह ने आरोपी के पैरों की तरफ एक-एक फायर किया। गोली लगने से आरोपी जैकम @ फीतना घायल होकर गिर पड़ा। मौके से एक पिस्टल 32 बोर MADE IN ITALY, मैगजीन व 1 मिस रौंद KF 7.65* बरामद हुई। जिसके बारे में आरोपी लाइसेंस पेश नहीं कर सका। तो आरोपी के खिलाफ थाना हथीन में धारा 132, 109(1), 3(5) BNS व 25(1-b)(a)-54-59 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व यूपी में गौ तस्करी, पुलिस पर हमला व आर्म्स एक्ट के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

NEET Exam New Date: नीट परिक्षा की नई तारिख 21 जून

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *