Trump China Visit:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन दौरे पर बुधवार शाम को बीजिंग पहुंचे. गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति का इस कार्यकाल का पहला आधिकारिक है. बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ स्वागत हुआ. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद बाद शाम को राजकीय भोज है. ट्रंप के प्रतिनिधिमंडल की खास बात ये है कि, इसमें टेस्ला के एलन मस्क और एनवीडिया के जेनसन हुआंग समेत कई टेक कंपनियों के सीईओ भी मौजूद हैं.
स्वागत को लेकर चर्चा क्यों?
राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया था. उपराष्ट्रपति हान झेंग ट्रंप के स्वागत के लिए एयर्पोर्ट पर मौजूद रहे. यह ट्रंप को सम्मान देने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. हान झेंग पिछले साल ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ‘टेंपल ऑफ़ हेवन’ में भी गए. इस दौरान ट्रंप ने शी जिनपिंग से कहा, बेहतरीन जगह, अविश्वसनीय. चीन खूबसूरत है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता खत्म हो गई है. यह बातचीत करीब दो घंटे तक चली, जो पहले तय समय से लगभग एक घंटे ज़्यादा चली.
द्विपक्षीय वार्ता से पहले शी जिनपिंग ने क्या कहा?
शी जिनपिंग ने द्विपक्षीय वार्ता से पहले दोनों राष्ट्रपतियों ने शुरुआती संबोधन किया. संबोधन में शी ने कहा, हमें प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार होना चाहिए. हमें एक-दूसरे की सफलता और समृद्धि में सहयोग करना चाहिए और नए दौर में बड़े देशों के आपसी संबंधों का सही रास्ता तलाशना चाहिए. हम ट्रंप के साथ चर्चा और मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं ताकि चीन-अमेरिका संबंधों की विशाल नौका को सही दिशा दी जा सके और 2026 को ऐसा ऐतिहासिक साल बनाया जा सके जो संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत करे.
दुनिया के सबसे बेहतरीन कारोबारी नेता
ट्रंप ने कहा, हमारे संबंध अच्छे रहे हैं. जब भी कोई मुश्किल आई, हमने उसे मिलकर सुलझाया. मैं आपको फ़ोन करता था और आप मुझे फ़ोन करते थे. लोगों को नहीं पता, लेकिन जब भी कोई समस्या हुई, हमने उसे बहुत जल्दी हल किया. मैं हर किसी से कहता हूं कि आप एक महान नेता हैं. ट्रंप ने कहा कि वह इस दौरे पर दुनिया के सबसे बेहतरीन कारोबारी नेताओं को अपने साथ लाए हैं. उन्होंने आगे कहा, आज यहां सिर्फ शीर्ष लोग मौजूद हैं जो आपका सम्मान करने आए हैं. अमेरिका और चीन के संबंध “पहले से कहीं बेहतर” होने जा रहे हैं.
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab SIR Announced: पंजाब के साथ 16 राज्यों में SIR का एलान
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



