CBSE +2 results Out: सीबीएसई 12वीं के नतीजे में त्रिवेंद्रम सबसे टॉप, कुल 85.20 प्रतिशत परीक्षार्थी पास, 88.86% लड़कियों पास, जानिए कैसे देखें रिजल्ट?

CBSE Class 12 Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें 85.20 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए…

CBSE +2 results Out: सीबीएसई 12वीं के नतीजे में त्रिवेंद्रम सबसे टॉप, कुल 85.20 प्रतिशत परीक्षार्थी पास, 88.86% लड़कियों पास, जानिए कैसे देखें रिजल्ट?

CBSE Class 12 Results:

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें 85.20 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। बीते साल के मुकाबले में 3.19 फीसदी की गिरावट है। परीक्षा में 88.86 छात्राएं पास हुई हैं। वहीं, 82.13 प्रतिशत छात्र पास हुई हैं। रिजल्ट में त्रिवेंद्रम सबसे टॉप पर है, पास प्रतिशत 95.62 फीसदी रहा। वहीं, दिल्ली वेस्ट का 92.34, दिल्ली ईस्ट का 91.77 फीसदी रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।

कैसे चेक करें रिजल्ट

छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। लिंगवार परिणाम के अनुसार, सभी विषयों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।

लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86%

2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया। सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।

अन्य ख़बरें जानें-

Karnal Workers Protest: करनाल में सफाई कर्मचारी की हड़ताल का 13वां दिनअन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *