Jhajjar Municipal Council Election Ruselt:
झज्जर नगर परिषद के वार्ड नंबर-13 के उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। निर्दलीय प्रत्याशी विकास उर्फ माइकल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा उम्मीदवार को 295 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। निर्दलीय विजयी प्रत्याशी विकास गुर्जर उर्फ माइकल को इस चुनाव में 1007 और भाजपा प्रत्याशी को इस चुनाव में 712 वोट मिली है। विजयी प्रत्याशी विकास गुर्जर ने इस जीत को 36 बिरादरी की जीत बताया है और कहा है कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और वार्ड के जो अधूरे काम है उनको पूरा करेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने भी किया था प्रचार
इस चुनाव को भाजपा की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था, क्योंकि पार्टी ने जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। उपचुनाव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली से लेकर कई वरिष्ठ नेताओं ने वार्ड में लगातार प्रचार किया था। बावजूद इसके पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार विकास उर्फ माइकल की जीत ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को नया संदेश दिया है।
निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
विजयी प्रत्याशी विकास गुर्जर, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुर्जर उर्फ गुल्लू गुर्जर के पुत्र हैं। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और वार्ड में जश्न मनाया गया। राजनीतिक जानकार इस परिणाम को स्थानीय स्तर पर भाजपा के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद हार की मायूसी भाजपा प्रत्याशी के चेहरे पर साफ देखी गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने और यहां तक के चुनाव के समय जो कर्मचारी मौजूद थे उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी का पूरी तरह से साथ दिया और जो नियम बनाए गए थे उन सबको दरकिनार किया गया। वार्ड 13 के उपचुनाव की घोषणा सीटीएम ने की और उन्होंने चुनाव परिणाम पूरी तरह से पारदर्शिता से होने की बात कही।
अन्य ख़बरें जानें-
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



