Himachal Weather Update Today:
हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका है। मंगलवार को प्रदेश के तीन जिलों के कुछे हिस्सों में तूफान व ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बारिश के अलावा तीन जगहों पर तूफान और ओलावृष्टि हुई है। प्रदेश में 16 मई के बाद राहत मिलने के आसार है।
तीन जिलों लिए अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य के तीन जिलों कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछे स्थानों पर तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि चंबा और कांगड़ा जिला के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने दोनों जिलों के कुछेक स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज हुई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सलूणी, भरमौर, छतराड़ी, पालमपुर, गोंदला, धौलाकुंआ, जोत, कुमारसैन, कसौली, सलापड़, जोगिंद्रनगर और केलांग में बारिश हुई है।
आगामी 48 घंटों में तापमान में बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, जबकि आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही विभाग ने आगामी चार पांच दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्वि होने का भी अनुमान लगाया है। मंगलवार को भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम
अन्य ख़बरें जानें-
Chandigarh Murder : ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ‘ਚ 18 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਤਲ, ਹਮਲਾਵਰ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਫਰਾਰ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



