CBI in Punjab Vigilance Office: CBI की पंजाब विजिलेंस पर छापेमारी, मुख्य कार्यायल में देर रात पंहुची दिल्ली से टीम, जानिए कैसे जाल बिछाकर पंहुची केंन्द्रिय टीम?

CBI Raids Punjab Vigilance Bureau Office:  पंजाब विजिलेंस चीफ के मुख्य कार्यालय में भ्रष्टाचार का एक बड़ा खुलासा हुआ है. केंद्रीय जांच एजेंसी ED की…

CBI Raids Punjab Vigilance Bureau Office: CBI की पंजाब विजिलेंस पर छापेमारी, मुख्य कार्यायल में देर रात पंहुची दिल्ली से टीम, जानिए कैसे जाल बिछाकर पंहुची केंन्द्रिय टीम?

CBI Raids Punjab Vigilance Bureau Office: 

पंजाब विजिलेंस चीफ के मुख्य कार्यालय में भ्रष्टाचार का एक बड़ा खुलासा हुआ है. केंद्रीय जांच एजेंसी ED की छापेमारी के बाद अब CBI पंजाब में एक्शन मोड में है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य कार्यालय में देर रात छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि रिश्वत (CBI Raids Punjab Vigilance Bureau Office) से जुड़े के एक मामले में केस दर्ज किया है. CBI ने रिश्वत की रकम लेते समय एक जाल बिछाया था, जिसमें पहले बिचौलिए को गिरफ्तार किया, फिर रीडर को भी गिरफ्तार किया गया. यह छापेमारी रात करीब 12 बजे हुई जिसमें CBI की दिल्ली टीम के एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारीयों शामिल थे.

20 लाख रुपये की रिश्वत से जुड़ा मामला

सूत्रों के अनुसार, यह मामला करीब 20 लाख रुपये की रिश्वत से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक एक फाइव-स्टार होटल से जुड़े मामले में समझौते और राहत देने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी. CBI को इस डील के बारे में काफी समय से जानकारी थी, इसलिए जांच एजेंसी ने जाल बिछाकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस जाल को बिछाने के दौरान 13 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, जबकि रीडर भाग निकलने में कामयाब रहा.

पुछताछ जारी

CBI की इस कार्रवाई के बाद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में हड़कंप मच गया है. एजेंसी अब इस बात की जांच कर रही है कि इस कथित भ्रष्टाचार के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल था और कई अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है. विपक्ष ने इस मामले को लेकर AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पंजाब में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार संस्थागत रूप ले चुका है और विजिलेंस जैसी संस्थाएं भी सवालों के घेरे में आ गई हैं.

अन्य ख़बरें जानें-

CM Bhagwant Singh Mann bows at Gurdwara Jyotisar Sahib

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *