Bathinda Nashon Khilaf Jang:
पंजाब के बठिंडा में नशों के खिलाफ जंग” अभियान के तहत नशों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की गई। इसके तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके और उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन तथा 7,15,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद किया है। CIA स्टाफ-2 बठिंडा, घनैइया चौक बठिंडा (Bathinda Nashon Khilaf Jang) से गोनियाना रोड होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर बठिंडा में दाखिल हुआ। ट्रांसपोर्ट नगर में प्रवेश करते ही, उन्हें बंद दुकानों के सामने विक्रमजीत सिंह मिला, जो प्रजापत कॉलोनी बठिंडा, हाल आबाद स्ट्रीट नंबर 7/1, आदर्श नगर बठिंडा का निवासी है।
आरोपी की उम्र लगभग 48 वर्ष है। उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और 7,15,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई, जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। SP इन्वेस्टिगेशन बठिंडा जसमीत सिंह शाहीवाल ने कहा कि, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को आज अदालत में पेश किया जाएगा। फिर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, जहाँ उससे गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
अन्य ख़बरें जानें-
Jind Bus Accident: स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में पलटी सवारियों से भरी बस
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

