Punjab Nagar Nigam Chunav 2026:
पंजाब के स्थानीय निकाय (MC) के नगर निगमों में आम चुनाव कराने को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। राज्य में बठिंडा, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर समेत कई नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया 31 मई 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी। इस फैसले के बाद संबंधित जिलों में राजनीतिक गतिविधियां ने तेजी पकड़ ली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक पंजाब म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट 1976 की धारा 7-A के तहत राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है। चुनावों को लेकर स्थानीय प्रशासन और राज्य चुनाव आयोग को आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द ही राज्य चुनाव आयोग की ओर से की जाएगी। इसके साथ ही मतदाता सूची अपडेट करने, बूथों की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर काम शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों ने भी चुनावी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है और स्थानीय स्तर पर बैठकों का दौर तेज हो गया है। पंजाब में नगर निगम चुनाव को आगामी विधानसभा राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में होने वाले ये चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगें।
अन्य ख़बरें जानें-
Yamunanagar Drug Seize: यमुनानगर में पुलिस के हाथ लगी नशे की खेप
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



