Sanjeev Arora Arrest: मंत्री संजीव अरोड़ा ईड़ी के काफिले के साथ दिल्ली रवाना, सुबह से चली थी रेड़, जानिए संजय सिंह ईडी को क्यों बोला सुपारी किलर?

Sanjeev Arora Arrest Delhi with ED: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड के बाद उन्हें…

Sanjeev Arora Arrest: मंत्री संजीव अरोड़ा ईड़ी के काफिले के साथ दिल्ली रवाना, सुबह से चली थी रेड़, जानिए संजय सिंह ईडी को क्यों बोला सुपारी किलर?

Sanjeev Arora Arrest Delhi with ED:

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड के बाद उन्हें लेकर उनके घर चंड़ीगढ़ से निकल गए हैं. ईड़ी का टीम के साथ संजीव आरोड़ा की गाड़ी भी दिल्ली रवाना हुई है. इससे पहले संजीव अरोड़ा का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण डॉक्टरों की एक टीम भी अंदर गई थी. ईडी ने संजीव अरोड़ा को हिरासत में लेने की आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों कि माने तो ईडी अरोड़ा को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जा सकती है.

गिरफ्तारी का कथित कारण

सुत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कथित फर्जी जीएसटी खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और निर्यात से जुड़े लेनदेन की जांच के तहत की गई. एजेंसी को संदेह है कि मोबाइल फोन कारोबार से जुड़े फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और जीएसटी रिफंड का लाभ लिया गया.

BJP का “सुपारी किलर” ED

आप नेता संजय सिंह ने x पर पोस्ट करते हुए कहा की, BJP का “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुँच गया है।
सरकार के कैबिनेट मंत्री, संजीव आरोड़ा के घर छापेमारी शुरू हो गई है। दो तीन दिन तमाशा चलेगा, फ़र्ज़ी ख़बरे चलेंगी सुपारी किलर वापस चले जायेंगे। फिर मालिक के द्वारा उनको नया टास्क दिया जायेगा। पंजाब की आप सरकार को बदनाम करने के लिए पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे मोदी जी?

अन्य ख़बरें जानें-

Khanna Accident: खन्ना की अमलोह रोड पर सड़क हादसा, बेकाबू कैंटर ने कई वाहनों को मारी टक्कर

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *