Patiala Bomb Threat: पटियाला में फिर बम की धमकी: प्राइवेट स्कूल को ईमेल से उड़ाने की चेतावनी, बच्चों की छुट्टी

Patiala Bomb Threat: पंजाब के पटियाला जिले में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। शंभू के पास रेलवे लाइन पर हुए…

Patiala Bomb Threat: पटियाला में फिर बम की धमकी: प्राइवेट स्कूल को ईमेल से उड़ाने की चेतावनी, बच्चों की छुट्टी

Patiala Bomb Threat:

पंजाब के पटियाला जिले में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। शंभू के पास रेलवे लाइन पर हुए हालिया धमाके के बाद आज पटियाला के एक निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रशासन को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए एहतियातन स्कूल को खाली करवा दिया और सभी बच्चों को छुट्टी देकर सुरक्षित घर भेज दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर तैनात किया गया है, जो स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ले रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है। साथ ही, धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम भी जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि बीते दिन ही शंभू के पास रेलवे लाइन पर हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। लगातार मिल रही इन घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। फिलहाल, पुलिस द्वारा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur Fire: गुरदासपुर में आधी रात को पेविंग मशीन और गाड़ी में लगी आग, मजदूरों और स्थानीय लोगों ने मुश्किल से बुझाई आग

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *