Gurugram Auto Fire: गुरुग्राम में सीएनजी ऑटो में अचानक आग लगने से ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत 

Gurugram Auto Fire: गुरुग्राम में राजीव चौक के पास सोमवार रात दो बजे गुजर रहे एक सीएनजी ऑटो में सिलिंडर फटने से अचानक आग लग…

Gurugram Auto Fire: गुरुग्राम में सीएनजी ऑटो में अचानक आग लगने से ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत 

Gurugram Auto Fire:

गुरुग्राम में राजीव चौक के पास सोमवार रात दो बजे गुजर रहे एक सीएनजी ऑटो में सिलिंडर फटने से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर को उतरने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में ऑटो ड्राइवर की जलकर मौत हो गई। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। नाहरपुर रूपा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, रात करीब दो बजे एक ऑटो तेज रफ्तार में राजीव चौक से हीरो होंडा चौक की तरफ जा रहा था। राजीव चौक फ्लाइओवर से उतरने के बाद उसमें अचानक धुआं उठने लगा। इसके बाद आवाज के साथ उसमें आग लग गई।

सीएनजी गैस होने के कारण आग से चंद सेकंड में ही ऑटो आग का गोला बन गया। इसमें ड्राइवर फंसा हुआ था। राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने ऑटो से जली हुई हालत में ड्राइवर का शव बरामद किया। नाहरपुर रूपा चौकी पुलिस ने बताया ऑटो पर पीछे की तरफ पुलिस द्वारा बनाई गई एक आईडी लगी हुई है। इस पर जो नंबर था, वह फिलहाल स्विच ऑफ आ रहा है। नंबर के आधार पर घर का पता पूरी तरह से साफ नहीं मिल पाया है। इसलिए ऑटो ड्राइवर की फिलहाल पहचान करने में मुश्किल आ रही है। पुलिस आसपास के लोगों से ऑटो ड्राइवर के बारे में जानकारी कर रही है। आशंका है कि सिलिंडर फटने से ऑटो में आग लगी है।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Special Session: पंजाब सराकर ने फिर बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *