Controversy in Punjab On Lawrence of Punjab:
पंजाब में Lawrence of Punjab डॉक्यूसीरीज को लेकर सभी पार्टीयों ने प्रतिक्रिया दि है। मौजूदा आप सरकार के साथ कांग्रेस ने भी इस पर नाराजगी जताई है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वरिंग ने इसे राज्य की छवि को नुकसान पंहुचाने वाली बतातकर इसे तुरंत रोकने का बात कही है।
भगत सिंह, सैनिक और किसान पंजाब की असली पहचान
राजा वारिंग ने एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पंजाब को एक अपराधी के नाम से जोड़ना बेहद दुखद है। उन्होंने लिखा कि भगत सिंह, सैनिक और किसान ही पंजाब की असली पहचान हैं, न कि कोई गैंगस्टर। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मामले में पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (पीआईएल) दायर करेंगे ताकि इस सीरीज पर रोक लगाई जा सके। वारिंग ने अपने बयान में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को याद किया। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की हत्या सिर्फ एक कलाकार की नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की क्षति थी। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉरेंस गैंग की वजह से कई परिवार आज भी दर्द झेल रहे हैं और ऐसे में इस तरह की सीरीज बनाना संवेदनहीनता को दर्शाता है।
गैंगस्टरों को हीरो बनाकर किाय जा रहा पेश
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने भी इस पर कड़ा विरोध जताया है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा, गैंगस्टरों को हीरो बनाकर पेश किया जा रहा है। जो युवाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बहुत ऐसे शहीद योद्धा और वैज्ञानिक व खिलाड़ी हैं जिन पर फिल्म बनाई जा सकती है, लेकिन इस गैंगस्टर पर ही क्यों बनाई जा रही है। उनका कहना है कि इस गैंगस्टर ने उनके बेटे को मौत के घाट उतारा है, जिसको लेकर आज तक इंसाफ नहीं मिला।
कब होगी रिलीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 ने हाल ही में ‘Lawrence of Punjab’ की डॉक्यूसीरीज 27 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसेके प्रोड्यूस और निर्देशन राघव डार है। सीरीज के ट्रेलर के सामने आने के बाद यह बहस तेज हो गई है कि क्या अपराधियों पर आधारित कंटेंट समाज में गलत संदेश देता है। कई लोगों का मानना है कि इससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो सकती है और अपराध को ग्लैमराइज किया जा सकता है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



