Amritsar Fire: अमृतसर के जंडियाला गुरु में देर रात चली गोलियों, अज्ञात युवकों चलाए 10-12 राउंड

Amritsar Fire अमृतसर के जंडियाला गुरु में फायरिंग की एक और घटना सामने आई है। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी…

Amritsar Fire: अमृतसर के जंडियाला गुरु में देर रात चली गोलियों, अज्ञात युवकों चलाए 10-12 राउंड

Amritsar Fire

अमृतसर के जंडियाला गुरु में फायरिंग की एक और घटना सामने आई है। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात युवकों ने बीती रात देर से एक घर को निशाना बनाया और करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां सीधे घर के गेट पर लगीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इलाके में नगर परिषद चुनावों की तैयारियां जोरों पर

सूत्रों के अनुसार, यह हमला ऐसे समय हुआ जब इलाके में नगर परिषद चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की ओर से नगर पार्षद सीट के लिए चुनाव लड़ रहे सुरिंदर सिंह सोनू को पहले भी धमकियां मिल रही थीं। उनके अनुसार, सबसे पहले उन्हें फोन कॉल के जरिए चुनाव न लड़ने की धमकी दी गई थी। इसके बाद उनके वाहन पर भी हमला किया गया था, जिसे देखते हुए पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके। मीडिया से बात करते हुए DSP रविंदर पाल सिंह ने बताया कि, बीती रात करीब 12 बजे चार मोटरसाइकिल सवार युवकों ने सुरिंदर कुमार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। दोनों गेटों पर कुल नौ गोलियां चलाई गईं। कुछ गोलियां हवा में भी चलाई गई थीं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

अन्य ख़बरें जानें-

Abohar Dead Body: अबोहर की पास नहर में तैरते मिला 60 साल महिला का शव

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *