Hoshiarpur Man Death In US:
पंजाब के होशियारपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मुकेरियां के गांव मुशाहपुर के रहने वाले 42 साल के पंजाबी नौजवान राजिंदर सिंह की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। दो साल पहले रोज़गार के लिए अमेरिका गए राजिंदर सिंह Minnesota में रह रहे थे। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मुशाहपुर पहुंचा, जहां पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राजिंदर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और गांव के लोग भी बड़ी संख्या में यहां इकट्ठा हुए। राजिंदर सिंह अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं।
कर्जा लेकर भेजा था विदेश
परिवार के मुताबिक, वह घर के इकलौते कमाने वाले थे। उन्हें विदेश भेजने के लिए करीब 25 लाख रुपये का कर्ज लिया गया था। आज पूरे भारतीय रीति-रिवाजों के साथ राजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मुशाहपुर में कर दिया गया। पूर्व सरपंच राकेश मिन्हास ने सरकार से अपील करते हैं कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए। इसके अलावा समाज सेवक सर्वजीत सिंह साबी ने कहा, “ऐसे मामलों में सरकार को तुरंत मदद देनी चाहिए। परिवार की हालत बहुत कमजोर है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि बच्चों के भविष्य के लिए सहायता दी जाए।
अन्य ख़बरें जानें-
Donald Trump On Iran: डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के हाथों अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं होने देंगे
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



