Himachal Weather Update: हिमाचल में मौसम फिर बढ़ाएगा किसान- बागवानों की टेंशन, 16 से बदलेगा मौसम, जानिए कब से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

Himachal Weather Update Today: हिमाचल में एक दो दिन के से मौसम हल्का साफ है, इससे किसान और बागवानों ने थोड़ी रहात की सांस ली…

Himachal Weather Update: हिमाचल में मौसम फिर बढ़ाएगा किसान- बागवानों की टेंशन, 16 से बदलेगा मौसम, जानिए कब से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल में एक दो दिन के से मौसम हल्का साफ है, इससे किसान और बागवानों ने थोड़ी रहात की सांस ली है। लेकिन 16 अप्रैल से फिर मौसम बदलने की संभावना है। इसके साथ तूफान चलने का भी पुर्वअनुमान है। इससे किसानों की टेंशन फिर बढ़ रही है। विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16 से 19 अप्रैल के बीच कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

Himachal Weather Update Today

18 और 19 अप्रैल को कुछ स्थानों पर आंधी और आसमानी बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल बढ़ेंगे और कई स्थानों पर हल्की वर्षा की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

अप्रैल महीने में 140 प्रतिशत से ज्यादा बारिश दर्ज

अप्रैल महीने में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 140 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों तथा फलदार पौधों विशेष रूप से सेब को नुकसान भी हुआ है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हालिया बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट का असर बना हुआ है।

अन्य ख़बरें जानें-

विजिलेंस ब्यूरो ने सीड सर्टिफिकेशन अधिकारी को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *