पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से 1.30 लाख एकड़ क्षेत्र में फसलों का नुकसान; गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नुकसान के आकलन के लिए केंद्र से टीम भेजने और किसानों के लिए तत्काल राहत की मांग की

चंडीगढ़, 8 अप्रैल: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज केंद्र सरकार को पत्र लिखकर हाल ही में भारी…

RAIN, HAIL LASH 1.30 LAKH ACRES IN PUNJAB; GURMEET KHUDIAN URGES  CENTRE TO SEND TEAM TO ASSESS CROP LOSS, SEEKS PROMPT RELIEF

चंडीगढ़, 8 अप्रैल:

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज केंद्र सरकार को पत्र लिखकर हाल ही में भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं सहित रबी की अन्य फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तत्काल एक उच्च स्तरीय टीम भेजने की अपील की है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने हालिया खराब मौसम के कारण राज्य में गेहूं की फसल पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा रबी सीजन के दौरान 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की गई थी और इस बार बंपर उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन लगातार बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान ने किसानों के लिए गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

खुड्डियां ने बताया कि राज्य के कृषि विभाग के प्रारंभिक आकलन के अनुसार 1.30 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में फसलों के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण नुकसान बढ़ता जा रहा है और यह आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह नुकसान केवल गेहूं तक सीमित नहीं है, बल्कि फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, अमृतसर, मोगा और मानसा सहित कई जिलों में सब्जियों, हरे चारे और रबी की अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। यह स्थिति किसानों की आजीविका और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन रही है।
मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा इस संकट से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए खुड्डियां ने बताया कि राज्य सरकार ने पहले ही फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नुकसान के पैमाने और किसानों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को ध्यान में रखते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। खुड्डियां ने जोर देकर कहा कि विस्तृत आकलन के लिए जल्द से जल्द केंद्रीय टीम भेजना आवश्यक है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार किसानों के समर्थन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और केंद्रीय टीम को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

एक ‘पिता’ के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की दिलजोत को 2.77 लाख रुपये का इलाज कवर मिला; सिर्फ तीन महीनों में 6,000 से अधिक नवजात बच्चों का इलाज किया

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *