SRH vs LSG IPL 2026, LSG Victory:
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को पांच विकेट से हराया। कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से LSG ने SRH को पांच विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने पंत के नाबाद 68 रनों के दम पर 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीता। लखनऊ ने इस तरह इस सीजन का अपना पहला मैच जीता, जबकि तीन मैचों में सनराइजर्स की यह दूसरी हार है। इसी जीत के साथ लखनऊ ने आईपीएल-2026 में जीत का खाता खोल लिया है।
नाबाद 68 रन बनाकर दिलाई जीत
लखनऊ के लिए पंत के अलावा मिचेल मार्श ने 45 रन बनाए। पिछले मैच में पंत सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने उतरे थे। इस मैच में वह तीसरे स्थान पर उतरे और टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटे। सनराइजर्स के लिए हर्ष दुबे ने दो विकेट झटके, जबकि ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को एक-एक विकेट मिला।
क्लासेन और नीतीश की बीच 116 रनों की साझेदारी
हेनरिक क्लासेन (62) और नीतीश कुमार रेड्डी (56) के बीच हुई 116 रनों की साझेदारी से हैदराबाद ने 156 रन बनाए थे। दोनों आखिरी तक टिक नहीं सके जिसके चलते हैदराबाद को 15-20 रनों का नुकसान उठाना पड़ा। क्लासेन ने 41 गेंदों का सामना कर पांच चौके और दो छक्के मारे। नीतीश ने 33 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के मारे। इन दोनों ने अभिषेक शर्मा (0) ट्रेविस हेड (7) और ईशान किशन (1) के विकेट जल्दी खो दिए थे। इसके बाद नीतीश और क्लासेन ने कमाल किया। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, आवेश खान और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट लिए।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Hailstorm-Rain: हिमाचल में मौसम के तेवर खराब
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



