Aam Aadmi Party vs Raghav Chadha:
आम आदमी पार्टी (आप) के नेतोओं और राघव चड्ढा का बीच तनाव चरम पर है। इस बीच राघव चड्ढा सोशल मीडिया के माध्याम से लगातार वीडियो जारी कर रहे हैं। इसी के चलते रविवार को राघव चड्ढा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे पंजाब के मुद्दों को सदन में उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
पिक्चर अभी बाकी है-
राघव चड्ढा ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि, आम आदमी पार्टी के उन साथियों के लिए, जिन्हें यह कहते हुए वीडियो जारी करने पर मजबूर होना पड़ा कि ‘राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दों को उठाने में विफल रहे’, यह एक छोटा सा ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है। यह मेरा घर है, मेरा कर्तव्य है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है।”
To my colleagues in AAP who were forced to issue videos saying that “Raghav Chadha failed to raise Punjab’s issues in Parliament”, here is a small trailer…Picture Abhi Baaki Hai.
Punjab isn’t a talking point for me. It is my home, my duty, my soil, my soul❤️ pic.twitter.com/qdTMHK4sqU
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 5, 2026
शनिवार को भी जारी किया था एक वीडियो-
राघव चड्ढा ने शनिवार को अपनी पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए भी वीडियो जारी किया था। उन्हें झूठा और सुनियोजित अभियान का हिस्सा बताया। आप सांसद ने कहा कि वह संसद में आम आदमी से जुड़े मुद्दे उठाने जाता हूं, हंगामा करने और माइक तोड़ने नहीं। एक वीडियो संदेश में चड्ढा ने कहा, मैंने कभी विपक्ष के वॉकआउट में हिस्सा लेने से इन्कार नहीं किया और इस तरह के आरोप सफेद झूठ हैं। मैं आलोचकों को चुनौती देता हूं कि वे एक भी ऐसा उदाहरण बताएं जब मैंने विपक्ष के वॉकआउट में भाग नहीं लिया हो। संसद की पूरी कार्यवाही सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होती है।
अन्य ख़बरें जानें-
Patiala Driver Suicide: पटियाला में टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



