Amritsar Commissionerate Police:
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब सरकार द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्ज़े से 4.13 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए नशीले पदार्थों की खेप मंगवाते थे और उसे माझा और दोआबा इलाकों में सप्लाई करते थे।
यूरोप के तस्करों और जेल में बंद कुछ एक्टिविस्ट्स से था संपर्क
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के यूरोप में बैठे नशीले पदार्थों के तस्करों और जेल में बंद कुछ एक्टिविस्ट्स से संपर्क थे। यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए नशीले पदार्थों की खेप पंजाब के अलग-अलग इलाकों में बांटता था। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से नशीले पदार्थों की तस्करी के इस नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
22 साल का युवक था युरोप के तस्करों के संबंध में
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आतिश सुमन और सुखविंदर उर्फ सुंदरी के रूप में हुई है। आतिश सुमन फगवाड़ा के पास के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने डीज़ल मैकेनिक्स में डिप्लोमा किया है और महिंद्रा कंपनी में मैकेनिक के तौर पर काम करता था। उसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है और पुलिस के मुताबिक, उसके यूरोप में बैठे नशीले पदार्थों के तस्करों से सीधे संपर्क थे। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कुछ समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में काफी सक्रिय था।
पहले भी दर्ज है अपराधिका मामले
दूसरा आरोपी, सुखविंदर उर्फ सुंदरी, ग्रामीण अमृतसर के बोपर राय कलां गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र 28 साल है और उसने मैट्रिक पास की है। वह ड्राइवर के तौर पर काम करता था। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह भी नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले इस गिरोह से जुड़ा हुआ था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वर्ष 2026 के दौरान, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अब तक NDPS एक्ट के तहत 488 मामले दर्ज किए गए हैं और 840 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने 31 किलोग्राम से अधिक हेरोइन और 18 लाख रुपये से अधिक की ड्रग मनी भी बरामद की है।
अन्य ख़बरें जानें-
Panchkula Shivmanider Chori: भगवान के घर को भी नहीं बख्श रहे चोर
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



