Panchkula Bus Accident:
पंचकूला के मोरनी एरिया में रविवार सुबह करीब दस बजे ब्रेक फेल होने के कारण एक निजी बस पहाड़ से टकरा गई, जिससे बस में सवार करीब 20 छात्र-छात्राओं को चोटें आई हैं। सभी को दूसरी बस में बैठाकर पंचकूला के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ और पलवल जिले से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से युवाओं का दल पंचकूला के नेचर कैंप थापली में भेजा गया है। जो 27 मार्च को यहां पर आए थे और 1 अप्रैल तक इन्हें यहां पर कैंप करना है। कैंप के लिए सुबह युवाओं का दल 2 बसों में सवार होकर नेचर कैंप थापली एरिया से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ।
करीब 20 बच्चे हुए घायल
नेचर कैंप थापली से कुछ दूरी पर ही बस के ब्रेक फेल हो गए। घटना के समय बस में 50 स्टूडेंट सवार थे। हादसे में पलवल की राधिका, चंचल, अंजली, लक्ष्मी, दीप्ति महेंद्रगढ़, दिव्य नारनौल, दिव्या नारनौल, मुस्कान महेंद्रगढ़, पूजा पलवल, मोनिका सतनाली सहित करीब 20 युवक-युवतियां घायल हो गए। जिन्हें पंचकूला के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि सभी को हल्की चोटें आई हैं।
ब्रेक फेल हुए तो ड्राइवर ने समझदारी से तीन घुमावदार मोड़ पर तो बस को बचा लिया। लेकिन आग एक वी आकार का मोड़ था, जहां पर बस खाई में जा सकती थी। ड्राइवर ने बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए डिवाइडर में टक्कर मार दी। जिससे बस खाई में गिरने से बच गई और बच्चों को हल्की चोटें आई।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



