IPL 2026 RCB vs SRH:
आईपीएल 2026 के 19वें सीज़न के शुरू हो रहा है। इसका आगाज शनिवार यानि आज से होने जा रहा है। पहले ही मुकाबले में पिछली बार के चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगा। यह मैच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में आरसीबी की बल्लेबाजी काफी मजबूत (IPL 2026 RCB vs SRH) दिख रही है।
टीम में अहम खिलाडी
ओपनिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट उतर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल अहम भूमिका निभाएंगे। फिनिशिंग की जिम्मेदारी टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड पर होगी। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। आरसीबी को अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, स्पिनर क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव पर काफी हद तक निर्भर रहना होगा।
ईशान-किशन को कार्यवाहक कप्तान
सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती चरण में टीम में नहीं होंगे। ईशान-किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। ओपनिंग में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि लियाम लिविंगस्टोन निचले क्रम में ताकत बढ़ाएंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
Jalalabad Dead Body: जलालाबाद में गोविंद नगरी के पास खाली प्लॉटों
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



