Mansa LPG: मानसा में LPG गैस लेने के लिए लगी कतारों, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहें सिलेंडर

Mansa LPG: LPG गैस को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। मानसा शहर  में भी इसका असर देखने को मिला। जहां LPG गैस लेने…

Mansa LPG: मानसा में LPG गैस लेने के लिए लगी कतारों, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहें सिलेंडर

Mansa LPG:

LPG गैस को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। मानसा शहर  में भी इसका असर देखने को मिला। जहां LPG गैस लेने के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें दिखाई दी। लोगों का कहना है कि, उन्हें सिलेंड़र लेने के लिए कई दिनों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कतार में खड़े लोगों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कतारों में खड़ी बुज़ुर्ग महिलाओं को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी के मालिक कभी KYC न होने के कारण उन्हें वापस भेज देते हैं। कभी सिलेंडर बुक कराने के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाते।

उन्होंने बताया कि अगर वे एजेंसी मालिकों से गैस खरीदने के लिए कहते हैं, तो उन्हें पुलिस-प्रशासन को बुलाने की धमकी देकर चुप करा दिया जाता है। लोगों ने ज़िला प्रशासन से मांग की कि, गैस एजेंसियों को तुरंत आदेश दिए जाएं और लोगों को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए।

अन्य ख़बरें जानें-

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *