Glod-Silver Price Today:
युद्ध के बीच आज फिर ग्लोबल मार्केट सोना-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है। मंगलवार को सोना और चांदी (Gold Silver Price) की कीमतों में अचानक आई बड़ी गिरावट ने बाजार में हड़कंप मचा दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह करीब 10:20 बजे 2 अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला सोना 1.31 फीसदी यानी 1800 रुपये से अधिक टूटा। वहीं, 5 मई 2026 डिलीवरी वाली चांदी में और भी (Glod-Silver Price Today) बड़ी गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव 7800 रुपये से ज्यादा गिरे।
Glod-Silver Price Today, आज सोने का भाव
सोने के भाव में आज ₹1,653 (1.19%) की कमी देखी गई। इसके साथ ही सोने का भाव गिरकर ₹1,37,607 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। पिछले कुछ हफ्तों की रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने में यह एक बड़ी राहत है।
चांदी का भाव
वंही चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख और आधिक आक्रामक है। चांदी आज ₹7,824 (3.47%) टूटकर ₹2,17,343 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी में आई यह बड़ी गिरावट उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो आने वाले शादी-ब्याह के सीजन के लिए जेवर बनवाने की योजना बना रहे हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
Fatehgarh Sahib Lawyer Death: फतेहगढ़ साहिब के 45 साल के वकील की कनाडा में मौत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



