Fatehgarh Sahib Lawyer Death in Canada:
फतेहगढ़ साहिब के वकील एडवोकेट हर्षविंदर सिंह चीमा का कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते समय अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। 45 वर्षीय एडवोकेट हर्षविंदर सिंह चीमा फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव गुनियान माजरी के रहने वाले थे। तीन साल पहले अपने परिवार के साथ वर्क परमिट पर कनाडा गए थे।
एडवोकेट हर्षविंदर सिंह चीमा का अंतिम संस्कार कनाडा के येलोनाइफ में किया जाएगा। उनके परिवार के अधिकांश सदस्य कनाडा में ही बस गए हैं। आपको बता दें कि एडवोकेट चीमा की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 12 और 8 साल है। बार एसोसिएशन फतेहगढ़ साहिब ने एडवोकेट हर्षविंदर सिंह चीमा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रखा।
अन्य ख़बरें जानें-
CM Sukhu and CM Mann Talks: हिमाचल और पंजाब के बीच एंट्री टैक्स
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



