Diesel-Petrol Prices Rise: ईरान युद्ध का असर, भारत में बढ़े पेट्रोल के दाम, इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में 22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Diesel-Petrol Prices Rise ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध लगातार तीसरे सप्ताह जारी है. अभी तक इसके समाप्त होने की कोई संभावना नजर नहीं…

Diesel-Petrol Prices Rise: ईरान युद्ध का असर, भारत में बढ़े पेट्रोल के दाम, इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में 22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Diesel-Petrol Prices Rise

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध लगातार तीसरे सप्ताह जारी है. अभी तक इसके समाप्त होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. सोशल मीडिया पर ईरान युद्ध की कई भयानक तस्वीरें सामने आ. युद्ध के बीच मीडिल ईस्ट देशों के ईंधन प्लांट पर हमलों से दुनियाभर में उर्जा संकट का खतरा खड़ा हो गया है. ईरान युद्ध का असर भारत में भी दिखने लगा है. एलपीजी संकट के बीच अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों को भी बढ़ाया गया है.

22 रुपये प्रति लीटर का उछाल

अभी तक प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोतरी के बाद अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. कीमतों में 22 रुपये प्रति लीटर के भारी उछाल से देश के इंडस्ट्री सेक्टर को बड़ा झटका लगा है. इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 109.59 रुपये प्रति लीटर कीमत हो गई. कीमतों में बढ़ोतरी से मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर, जो भारी मात्रा में डीजल इस्तेमाल करते हैं, सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने क्या कहा

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा कि, इंडस्ट्रियल डीजल के दाम अब 87.67 रुपये से बढ़कर 109.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. इस बढ़ोतरी का सीधा असर ट्रांसपोर्ट और इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन की कॉस्ट पर होगा. इंडस्ट्रियल डीजल ऑयल कंपनी नॉर्मल पंप पर नहीं सेल करती हैं. वो इसे फैक्ट्री या कारखानों में सप्लाई करती हैं. अब जब डीजल के दाम बढ़ें हैं तो इसका सीधा असर कंपनियों की लागत पर पड़ेगा. प्रॉफिट मार्जिन में कमी आने वाले समय में देखी जा सकती है.

अन्य ख़बरें जानें-

Mohali Theft Gang: मोहाली में चोरी के गिरोह का भंड़ाफोड़, 37 तोला सेना

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *