Punjab Weather Today: बारिश से पंजाब में ठंड़क, जानिए आज ट्राईसिटी के साथ राज्य भर में कैसा रहने वाला है मौसम?

Punjab Weather Update Today: पंजाब में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।…

Punjab Weather Update Today: बारिश से पंजाब में ठंड़क, जानिए आज ट्राईसिटी के साथ राज्य भर में कैसा रहने वाला है मौसम?

Punjab Weather Update Today:

पंजाब में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। वीरवार सुबह से लगातार हुई बारिश के चलते ट्राईसिटी के साथ राज्य भर ममें ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को भी ट्राईसिटी में सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई है। इसके साथ मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और ठंडी हवाओं के कारण शहर के अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री (Punjab Weather Today) सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आज के लिए चंडीगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि आज भी शहर में बारिश का दौर जारी रहेगा है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।

Punjab Weather Today, वायरल संक्रमण का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद हल्की गिरावट के बाद फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने और ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी गई है।

अमृतसर में मौसम

अमृतसर में सुबह से ही घने काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलने लगीं और बूंदाबांदी भी हुई। इससे एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। आलू और सरसों की फसल वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। अमृतसर और राजेपुर कस्बों में बदले मौसम का असर सुबह से ही दिखाई दिया। मार्गों पर भीड़ कम रही, जबकि तेज हवाओं के कारण ठेली और सड़क किनारे फुटकर दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा से उनकी पॉलिथीन और सामान उड़ने लगे।

मौसम बदलने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अमृतपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

अन्य ख़बरें जानें-

भगवंत मान सरकार ने एसिड अटैक पीड़ितों के लिए सहायता योजना

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *