Iran-Israel War Update: ईरान के सुप्रीम लिडर का पहला बयान, दोनों देशों के बीच हमलों का क्रम जारी, जानिए सुबह के हमलों में किसे कितना नुकासान?

Iran- Israel War Update ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई की ओर से पहली बार बयान जारी किया गया है. वंही इसराइल के ईरान…

Iran-Israel War Update: ईरान के सुप्रीम लिडर का पहला बयान, दोनों देशों के बीच हमलों का क्रम जारी, जानिए सुबह के हमलों में किसे कितना नुकासान?

Iran- Israel War Update

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई की ओर से पहली बार बयान जारी किया गया है. वंही इसराइल के ईरान में नए हमलों की घोषणा के बाद शुक्रवार सुबह तेहरान सहित कई इलाकों में हमले हुए जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है. दूसरी तरफ शुक्रवार तड़के उत्तरी इसराइल के एक गांव पर मिसाइल गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं. यह जानकारी इसराइल की (Iran-Israel War Update) आपातकालीन सेवाओं ने दी है.

ख़ून का बदला लेने से नहीं हिचकिचाएगा

मोजतबा ख़ामेनेई ने अपने संदेश में कहा कि ‘ईरान मारे गए ईरानियों के ख़ून का बदला लेने से जरा भी नहीं हिचकिचाएगा. उन्होंने मीनाब स्कूल हमले में शहीद हुए लोगों सहित अन्य ‘शहीदों’ का बदला लेने की कसम खाई. उन्होने कहा कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा. बदला तब तक जारी रहेगा जब तक कि वह पूरी तरह से हासिल न हो जाए. उन्होंने कहा कि ईरान अपने नुकसान का दुश्मन यानी संयुक्त राज्य अमेरिका से “मुआवजा लेगा”. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका इनकार करता है, तो ईरान उसकी संपत्तियों से जब्ती करेगा या उन्हें उसी हद तक नष्ट कर देगा.

ईरान की सुबह धमाकों के साथ

वंहीं इसराइल के ईरान में नए हमलों की घोषणा के बाद इलाके से हमले की कई तस्वीरें सामने आई हैं. तेहरान के लोगों ने बताया है कि हमलों की तीव्रता इतनी ज़्यादा थी कि धमाके की कंपन को घटनास्थल से काफी दूर तक महसूस किया गया. रिवोल्यूशनरी गार्ड की करीबी न्यूज़ एजेंसी तसनीम ने दक्षिणी तेहरान में धमाकों की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि पूंक, मरज़दारन, इस्लाम शहर, शहर रे, लवासान, परदिस, ज़फ़रानीह, दौलत, सुहरावर्दी, नाज़ी आबाद और तेहरान पार्स के इलाकों में धमाके हुए हैं.

इसराइल के एक गांव में गिरी मिसाइल

इसराइल के एक गांव पर ईरान की मिसाइल से कई लोग घायल हैं. इसराइल की एम्बुलेंस सेवा मैगन डेविड अडोम (एमडीए) ने बताया कि पैरामेडिक्स ने 58 लोगों का इलाज किया और उन्हें नाज़रेथ के पास जरज़िर गांव में हुए हमले के बाद आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया. इसराइली मीडिया की मांने तो,

Iran-Israel War Update
इसराइल में ईरान की मिसाइल गिरने का बाद की तबाही का मंजर

छर्रे लगने से घायल हुई एक महिला की हालत गंभीर है वहीं अन्य 57 लोगों को मामूली चोटें आई हैं. इसराइली सेना ने कहा कि होम फ्रंट कमांड के सदस्य घटनास्थल पर भेजे गए हैं.

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur Dog Bite: गुरदासपुर में ढाई साल का बच्चे को कुत्ते ने चेहरे से काटा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *