Amritsar Constable Murder:
अमृतसर के राजासांसी क्षेत्र के शुक्रवार शाम गांव जगदेव कलां में घरेलू विवाद के चलते पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी। रिश्तेदारों पर आरोप है कि घर पर ही हमला कर लोहे की रॉड और डंडों से कांस्टेबल से मारपीट की थी। घायल कांस्टेबल को अस्पताल ले जाते, रास्ते में ही मौत हो गई। वे पंजाब पुलिस में (Amritsar Constable Murder) कांस्टेबल थे। गुरदासपुर में एक डीएसपी के सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात थे। घरेलू विवाद को लेकर कुछ लोग उनके घर पहुंचे और विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।
सिर में रॉड से हमला-
मृतक की भतीजी जतिंदर कौर ने बताया कि गांव निवासी बलराज सिंह उनका रिश्तेदार है और उसके साथ कुछ समय से विवाद चल रहा है। वह अपने साथ कई लोगों को लेकर गाड़ियों में सवार होकर घर पहुंचा था। आरोप है कि सभी ने मिलकर जगजीत सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जगजीत सिंह के सिर पर लोहे की रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
Amritsar Constable Murder, हमलावर फरार-
घटना के बाद हमलावर मौके से चले गए। परिजन घायल जगजीत सिंह को अमृतसर ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
अन्य ख़बरें जानें-
अमृतसर में सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश

