Khanna Fire: खन्ना में भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बिजली ट्रांसफार्मर से टकराने से आग के हवाले

Khanna Fire: खन्ना में अटवाल पैलेस के पास भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के…

Khanna Fire: खन्ना में भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बिजली ट्रांसफार्मर से टकराने से आग के हवाले

Khanna Fire:

खन्ना में अटवाल पैलेस के पास भूसे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियां से लगी आग-

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली भूसे से भरी अटवाल पैलेस रोड से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क किनारे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियां भूसे पर गिरीं, जिससे ट्रॉली में आग लग गई। भूसा सूखा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटनास्थल के पास ही पॉश इलाका किसान एन्क्लेव भी है। आग की लपटें देखकर वहां मौजूद लोग भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग को फैलने से रोकने की कोशिश करने लगे। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इन्फॉर्म किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड की टीमों ने पाया काबू-

चश्मदीद सुखविंदर सिंह ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक की वजह से ट्रॉली को साइड लेनी पड़ी। इस दौरान सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली और पराली के गट्ठरों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

फायर ब्रिगेड ऑफिसर पुनीत सिंह ने बताया कि वे समय पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रॉली के दो टायर जल गए, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ। रोड सेफ्टी फोर्स इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने भी कन्फर्म किया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था। लेकिन इसमें कोई जान का नुकसान नहीं हुआ।

अन्य ख़बरें जानें-

Phillaur Guraya Truck Fire: फिल्लौर गुराया नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी आग

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *