Pakistan Attack US Embassy: ईरान के लीडर की मौत से पाकिस्तान के अमेरिकी दूतावास में लोगों की तोड़फोड़, जानिए पुलिस ने क्या किया?

Pakistan Attack US Embassy : ईरान के लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा भड़क उठी. अमेरिका…

Pakistan Attack US Embassy: ईरान के लीडर की मौत से पाकिस्तान के अमेरिकी दूतावास में लोगों की तोड़फोड़, जानिए पुलिस ने क्या किया?

Pakistan Attack US Embassy :

ईरान के लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर से पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा भड़क उठी. अमेरिका के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए. देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उत्तेजित भीड़ ने कराची स्थित अमेरिकी दूतावास को चारों तरफ से घेर लिया और वहां जमकर तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका विरोधी नारे लगाते हुए दूतावास परिसर के बाहर आगजनी शुरू कर दी, जिससे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को पीछे हटना पड़ा और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

कराची में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और अमेरिकी दूतावास के बाहर विरोध जताया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ ने दूतावास परिसर के बाहर नारेबाजी की और गुस्सा व्यक्त किया. हालात को काबू में रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई. पाकिस्तान के कराची के माई कोलाची रोड पर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शन हिंसक हो गए. कानून प्रवर्तन कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया, जिसके चलके कई लोगों के घायल हो गए.

अन्य ख़बरें जानें-

Poonch Pak Drone: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीमा परा से आए पाकिस्तानी ड्रोन पर सेना ने की फ़ायरिंग

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *