Punjab officials in Delhi Assembly:
दिल्ली विधानसभा में आतिशी मामले को लेकर पंजाब के तीन अफसर दिल्ली विधानसभा के समक्ष पेश हुए। इसमें पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव शेखर और जालंधर की डिप्टी कमिश्नर दपिंदर कौर आज दिल्ली विधानसभा पहुंचे। तीनों अधिकारियों की विधानसभा में पेशी चल रही है। वे अपना पक्ष रखेंगे।
विधानसभा ने हाल ही में इन तीनों अधिकारियों को तलब किया था। आतिशी मामले में दर्ज एफआईआर जालंधर में दर्ज की गई थी। यह एफआईआर कथित रूप से एक वीडियो को लेकर दर्ज हुई थी। दिल्ली विधानसभा का कहना था कि संबंधित वीडियो उसकी संपत्ति है। ऐसे में सवाल उठाया गया कि जब वीडियो दिल्ली विधानसभा की प्रॉपर्टी थी। तो जालंधर में किस आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब और दिल्ली के बीच प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर विधानसभा की कार्यवाही और संभावित निर्णय पर टिकी हुई है।



