Chandigarh schools News: घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए छात्रों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है.
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहर के 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की छुट्टी घोषित कर दी गई है.
14 जनवरी तक छात्रों की छुट्टियां रहेंगी और 15 जनवरी को स्कूल दोबारा खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. बाकी कक्षाओं के लिए 8 से 13 जनवरी तक स्कूल सुबह 9.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 3.00 बजे छुट्टी होगी.



