TamilNadu SIR: तमिलनाडु में SIR पुरी होने के बाद, फाइनल लिस्ट जारी, 23 लाख से अधिक नाम हटाए, जानिए क्या है कारण?

TamilNadu SIR: तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई है. SIR के फाइनल वोटर लिस्ट…

West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में SIR के बाद कटे 5 लाख से ज्यादा नाम, आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट

TamilNadu SIR:

तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई है. SIR के फाइनल वोटर लिस्ट जारी से 23 लाख 27 हजार 624 नाम हटा दिए गए हैं. इसके बाद अब तमिलनाडु में कुल मतदाताओं की संख्या कम हो गई है. ये जानकारी चुनाव अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर साझा की है. अब तक 12 राज्यों में से 10 की फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है.

चुनाव आयोग के हटाए गए नामों में ऐसे हटाने के लिए ये कारण बताए है-

इसमें जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो राज्य या जिले से बाहर शिफ्ट हो गए, जिनके नाम डुप्लीकेट थे, जिनकी जानकारी लंबे समय से अपडेट नहीं थी, इसके अलावा, लाखों मतदाताओं को पहले ही नोटिस भेजकर अपनी जानकारी सही कराने का मौका दिया गया था. जिन लोगों ने समय पर जवाब नहीं दिया, उनके नाम सूची से हटा दिए गए.

फॉर्म-6 भरकर दोबारा जोड़ सकते है नाम-

SIR प्रक्रिया के तहत घर-घर जाकर जांच मतदाता की जांच की गई. बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाताओं की जानकारी का वेरिफिकेशन किया. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सार्वजनिक की गई, ताकि लोग आपत्ति दर्ज करा सकें. चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि योग्य मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. अगर किसी नागरिक का नाम गलती से हट गया है, तो वो फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम जुड़वा सकता है. नजदीकी बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकता है या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी अप्लाई कर सकता है.

 

मतदाता सूची में इतने बड़े बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है. कुछ दलों ने इसे सही कदम बताया है, जबकि कुछ ने आशंका जताई है कि कहीं असली मतदाताओं को परेशानी न हो. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसी का भी वोट देने का अधिकार नहीं छीना जाएगा. अब अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद तमिलनाडु में आने वाले चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं. चुनाव आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वो समय रहते अपनी वोटर जानकारी जरूर जांच लें.

अन्य ख़बरें जानें-

JCB in Ramgarh MLA Residence: पंजाब में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, हलका पलत के गांव रामगढ़ में विधायक आवास पर चला पीला पंजा

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *